आधा दर्जन नशेड़ियों ने दिनदहाड़े डिप्टी रेंजर पर किया जानलेवा हमला…

आधा दर्जन नशेड़ियों ने दिनदहाड़े डिप्टी रेंजर पर किया जानलेवा हमला…

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटे…

आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्जन नशेड़ियों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग पांवटा साहिब के डिप्टी रेंजर सुमन्त दिन में यमुना नदी के साथ स्वर्गधाम के पास वन क्षेत्र मे पार्क के कार्यों के लिए पहुंचे तो वहां लगभग दस-बारह युवा शराब का सेवन कर रहे थे। इस पर डिप्टी रेंजर द्वारा उक्त युवकों को तुरंत वहां से जाने के लिए कहा गया। यह सुनकर नशे मे धुत युवक डिप्टी रेंजर सुमन्त के साथ गाली-गलौच व हाथापाई पर उतर आए। नशेडिय़ों ने डिप्टी रेंजर का फोन छीन कर तोड़ने का भी प्रयास किया। डिप्टी रेंजर के साथ पीछे आ रहे वनरक्षक व वनकर्मी के आने पर युवक वहां से भाग खड़े हुए।
डिप्टी रेंजर द्वारा सरकारी ड्यूटी के दौरान शराबी युवकों द्वारा हमला करने पर पांवटा पुलिस थाने मे मामला दर्ज करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच निकटवर्ती सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुट गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की एक दर्जन नशेड़ियों ने डिप्टी रेंजर के साथ हाथापाई की है। जिसकी शिकायत पुलिस में दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!