पांवटा साहिब-नाहन नैशनल हाईवे पर टला बड़ा हादसा….

पांवटा साहिब-नाहन नैशनल हाईवे पर टला बड़ा हादसा….

चालक ने समझदारी दिखाते हुये खेत में उतारी निजी बस…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब से नाहन जा रही एक निजी बस सैनवाला के समीप अनियंत्रित हो गई। बस चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसमें सभी सवारियां सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार नैशनल हाईवे पांवटा साहिब से नाहन-कालाअंब जा रही एक निजी बस शर्मा ट्रेवल्स (HP 71 -9766) का अचानक सैनवाला के पास बस का मेन पट्टा टूटने से बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को खेतों की तरफ मोड़ दिया और बस पलटने से बच गई और खेत में जाकर रूक गई। जिसमें सभी सवारियां सुरक्षित है किसी को भी चोट आदि नहीं है, बस चालक ने बताया की बस का मेन पट्टा टूटने से स्टेरिंग फ्री हो गया था जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई लेकिन समय रहते बस को खेत की तरह तरफ मोड़ लिया ओर पलटने से बच गई। बस खेत के किनारे पर जाकर रुक गई। उन्होंने बताया कि बस में सभी सवारियां सुरक्षित है सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!