पांवटा साहिब में फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाने पर महिला के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज,मचा हड़कंप…

पांवटा साहिब में फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाने पर महिला के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज,मचा हड़कंप…

महिला ने फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाकर खरीदी थी लाखों की जमीन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में फर्जी हिमाचल प्रमाण पत्र बनाने के मामले में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतपाल सिंह निवासी वार्ड नम्बर 6 सूर्या कालौनी,पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि गुरविन्दर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नम्बर 5 पावटां साहिब ने 17 फरवरी 2013 में पांवटा साहिब तहसील कार्यालय से एक फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाया है । इस प्रमाण पत्र के आधार पर गुरविन्दर कौर ने पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 भाटिया पैलेस में जमीन खरीद की है तथा यहां पर महिला ने मकान भी बनाया। गुरविन्दर कौर पुत्री सरदार सिंह मूल रूप से पटियाला पंजाब राज्य की निवासी है।
जो कि पंजाब में गुरु अर्जुन दरवार के सामने यादविन्दर कालोनी पटियाला में रहती थी। जिसने अपना जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर पैन कार्ड रजिस्ट्री में लगाया और 1971 से पहले का हिमाचल प्रमाण पत्र बनवा लिया और जमीन खरीदकर ली।जिसमें जन्म 1962 का होना दर्शाया गया है।सन 1962 में जन्मी महिला हिमाचल में कब आई किस कक्षा में पढ़ी थी स्कूल का प्रमाण पत्र किस स्कूल से शिक्षा ग्रहण की आदि सहित कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरविन्दर कौर ने राजस्व अधिकारियों से मिलकर झूठा हिमाचली सर्टिफिकेट बनवाया तथा उस आधार पर जमीन खरीद कर हिमाचल सरकार के साथ छल करके नुक्सान पहुँचाया है तथा निजी लाभ उठाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने फर्जी हिमाचली प्रमाण पत्र बनाने के मामले में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!