कृतिका सैनी ने भरी जेबीटी शिक्षिका से अस्सिटेंट प्रोफेसर की उड़ान, क्षेत्र में खुशी की लहर…
कृतिका सैनी ने भरी जेबीटी शिक्षिका से अस्सिटेंट प्रोफेसर की उड़ान, क्षेत्र में खुशी की लहर…
पति नवीन सैनी हिमाचल पुलिस में बेहतरीन कार्यशैली से जाने जाते है…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब उपमंडल के नवादा निवासी कृतिका सैनी का चयन अस्सिटेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कृतिका सैनी ने काबिलियत का लोहा मनवाते हुए जेबीटी शिक्षिका से अस्सिटेंट प्रोफेसर पद पर पहुंचकर ऊंची उड़ान भरी है। कृतिका के पति नवीन सैनी हिमाचल पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृतिका सैनी ने पढ़ाई की शुरूआत गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से की है। 12वी कक्षा के बाद कृतिका ने डाइट नाहन से जेबीटी की ट्रेनिंग की तथा 2014 में शिक्षा विभाग में जेबीटी अध्यापिका के पद नियुक्त हुई और राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा में शिक्षिका के पद पर सेवाएं दी। लेकिन इसके बाद भी कृतिका सैनी ने मेहनत करती रही और 2021 में नेट की परिक्षा उत्तीर्ण की। कृतिका सैनी ने मेहनत के बलबूते पर जेबीटी से अस्सिटेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) की ऊंची उड़ान भरी और जब आज अस्सिटेंट प्रोफेसर का नतीजा सामने आया तो परिवार में खुशियां का माहौल रहा। कृतिका सैनी के पति नवीन सैनी 17 वर्षों से हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे है तथा उनकी कार्यशैली बहुत ही बेहतरीन है। वह अपने काम में हमेशा आगे रहते है तथा इस समय पांवटा साहिब पुलिस थाने में तैनात है।
