4 हजार युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़वा चुके युवा अंशुल को प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित…
4 हजार युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़वा चुके युवा अंशुल को प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर किया सम्मानित…
11 साल से नशे के खिलाफ कर रहे काम, नशा छोड़ चुके युवा विदेशों में कर रहे नौकरियां…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के युवा अंशुल शर्मा को प्रशासन ने उपमंडल स्तरीय गणतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर सम्मानित किया। अंशुल शर्मा पिछले 11 सालों से 4000 युवाओं को नशे के चुंगल से छुड़वा चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के तारूवाला निवासी अंशुल शर्मा पिछले 11 सालों से नशे के चुंगल में फंसे युवाओं को नशा छुड़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अंशुल शर्मा ने 2010 से उत्तराखंड के विकासनगर में नशा मुक्ति केंद्र खोला था। जिसके बाद अंशुल ने 2013 में पांवटा साहिब में नशा मुक्ति केंद्र शुरू किया तथा अभी तक 4000 युवाओं को नशे के चंगुल से छुड़वा चुके हैं। अंशुल शर्मा ने बताया कि पिछले 11 साल में करीब 4000 युवाओं को नशा छुड़वाने के लिए उपचार दे चुके है। जिससे करीब ढाई हजार से अधिक युवाओं ने नशे को पूरी तरह से त्याग दिया है और यह लोग अब निजी व सरकारी विभाग में नौकरियां कर रहे हैं तथा कुछ युवा तो विदेश में भी काम कर रहे हैं। बता दें कि अंशुल शर्मा इससे पहले पांवटा साहिब के एसडीम एलआर वर्मा द्वारा चलाया गया नशे के खिलाफ संवाद कार्यक्रम में भी दूरदराज के क्षेत्रों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर चुके हैं। अंशुल शर्मा ने कई युवाओं को अपने नशा मुक्ति केंद्र में निशुल्क उपचार भी दिया गया है। अंशुल शर्मा को बेहतर कार्य करने पर पांवटा साहिब प्रशासन ने 73वें गणतंत्र दिवस पर पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम विवेक महाजन द्वारा सम्मानित किया गया। अंशुल शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रखेंगे।
