गुड़ न्यूज़ : गिरिपार की बहु शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर..

गुड़ न्यूज़ : गिरिपार की बहु शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर..

पिछले 5 वर्षों से लगातार अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद की तैयारियो के लिए रही संघर्षरत..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बहु शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर खुशी की लहर है। शीतल शर्मा के पति ऋषभ शर्मा पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर तैनात है।

शिलाई क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत की बहु शीतल शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) के पद पर नियुक्ति हुई है। शीतल शर्मा पिछले 5 वर्षों से लगातार अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए तैयारियां कर रही थी। अब शीतल शर्मा के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

गौरतलब हो कि शीतल शर्मा ने शिक्षा की शुरुआत डीएवी स्कूल लकड़ बाजार शिमला से हुई है तथा संजोली कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। उन्होंने हिमाचल विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एमए व एमफिल की है। शीतल शर्मा गृहणी के साथ-साथ एक छोटे बेटे का पालन पोषण के साथ चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रही है।

सनद रहे कि शीतल शर्मा के पति ऋषभ शर्मा पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर तैनात है तथा सास सुमन शर्मा तहसील वेलफेयर अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे है और ससुर रामेश्वर शर्मा सतौन पंचायत के पूर्व उपप्रधान के इलावा समाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते है। इसके इलावा ननंद वैशाली शर्मा को-ऑपरेटिव सोसायटी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!