पांवटा साहिब में सीवरेज रिसाव मामले में एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मौके का किया निरीक्षण,दिए कड़े निर्देश…
पांवटा साहिब में सीवरेज रिसाव मामले में एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मौके का किया निरीक्षण,दिए कड़े निर्देश…
जल शक्ति विभाग मौहल्ले में दोनों तरफ बिछाएंगे पेयजल लाइन,15 दिनों में पूरा होगा कार्य….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज लाइन से रिसाव के मामले में एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लेकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 व 10 में काफी समय से सीवरेज लाइन से रिसाव हो रहा था। जिसका गंदा पानी पेयजल लाइन से लोगों के घरों के नल में जा रहा था साथ ही सीवरेज रिसाव से गंदगी फेरने से लोगों को मुश्किल हो रहा था। यह मामला एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के संज्ञान में आते ही शुक्रवार को एसडीएम गुजीत सिंह चीमा ने नगर परिषद, जल शक्ति विभाग, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। मौके पर पाया गया कि सीवरेज लाइन से रिसाव हो रहा था। इस दौरान वार्ड नंबर 9 व 10 के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके सामने रखी। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान को सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने व पेयजल लाइन को बदलने के निर्देश दिए साथ ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए साथ ही कहा कि अगर वार्ड में कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाये।
पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया की पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 व 10 का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को जल्द ही समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए है साथ ही लोगों से भी आग्रह किया गया है कि प्रशासन को सहयोग करें तथा सफाई का विशेष ध्यान रखें।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान, प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ केएल भगत, सहायक एसएस पुण्डीर,नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, पार्षद मीनू गुप्ता आदि मौजूद थे।
