चंडीगढ़-देहरादून NH पर तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा,दर्दनाक मौत…

चंडीगढ़-देहरादून NH पर तेज रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को रौंदा,दर्दनाक मौत…

ट्रक चालक मौके से फरार,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर मिश्रवाला के पास सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नुर हसन (60) पुत्र मासुम अली निवासी मिश्रवाला देर शाम को पैदल अपने घर जा रहा था। तभी कोई अज्ञात वाहन आया और व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है की व्यक्ति सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा और अधिक बारिश होने के कारण सड़क ठीक से नजर नहीं आ रही थी जिस कारण व्यक्ति के उपर से और भी वाहन गुजर गए। काफी देर बाद आसपास के लोग ने सड़क पर खून से लथपथ व्यक्ति को देखा तो मौके पर इकट्ठा हो गए। तो देखा की व्यक्ति को बुरी तरह से कुचला हुआ था। जिसके बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!