पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद….
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद….
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू……
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल – उत्तराखंड सीमा पर किल्लौड़ के पास देर रात को पुलिस टीम ने एक गाड़ी से अवैध शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली की एक गाड़ी में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तराखंड – हिमाचल सीमा पर किल्लौड़ के पास देर रात को नाका लगाया। नाके के दौरान सामने से एचआर 41एफ -3938 गाड़ी आई तो पुलिस टीम ने गाड़ी रोकी लेकिन उससे पहले अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने गाड़ी खोलकर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान गाड़ी से बीयर की पेटियां रखी पाई। जिसमें 6 पेटियां अवैध शराब व 54 पेटियां बीयर की बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
