वन विभाग की टीम को मिली सफलता, देवदार के स्लीपरों से लदा टैम्पो किया जब्त….

वन विभाग की टीम को मिली सफलता, देवदार के स्लीपरों से लदा टैम्पो किया जब्त….

न्यूज़ एप/कुल्लू

जिला कुल्लू में गर्मी की दस्तक के साथ ही वन माफिया सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों जहां घाटी में किसान-बागवान बागवानी कार्य में जुट गए हैं, वहीं कुछ लोगों ने जंगलों को नुक्सान पहुंचाना आरंभ कर दिया है। ऐसे में वन विभाग ने वन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। मणिकर्ण के जरी रेंज के तहत आने वाले चील मोड़ में वीरवार देर रात करीब 3 बजे वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को टैम्पो में 16 देवदार के स्लीपर की तस्करी करते हुए पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जरी रेंज के तहत आने वाले जंगलों में अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी हो रही है। इसके बाद आरओ जरी मोहर सिंह की अगुवाई में वनरक्षक तन्मय, दिग्विजय, पम्मी और बीओ लोत राम ने योजना तैयार कर चील मोड़ में नाका लगा दिया। नाके के दौरान वन विभाग की टीम को देखकर चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। टीम ने पीछा कर वाहन को चील मोड़ में पकड़ लिया। टैम्पो को चैक करने पर इसमें 16 देवदार के स्लीपर पाए गए।
उधर, मामले को लेकर वन विभाग के डीएफओ ऐश्वर्य राज ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर रही है। वीरवार रात को एक टैम्पो में 16 देवदार के स्लीपरों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना पुलिस विभाग को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!