पांवटा साहिब में क्रेशर संचालक और कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज….

पांवटा साहिब में क्रेशर संचालक और कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के मामले में एक स्टोन क्रेशर संचालक व टिप्पर मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पांवटा साहिब -नाहन नैशनल हाइवे 07 पर सैनवाला के पास नाका लगाया हुआ था तो पांवटा साहिब की तरफ से एक टिप्पर आया जिसे रोकने का ईशारा दिया गया । टिप्पर चालक नें टिप्पर को नही रोका व नाहन की तरफ भगा कर ले गया । जिसके बाद पुलिस टीम ने टिप्पर का पीछा किया गया तो यह टिप्पर सैनवाला पैट्रोल पम्प पर खडा पाया । जो टिप्पर का न0 HP17G-1938 पाया गया तथा गाडी चालक मौका मौके से फरार हो गया।
टिप्पर के मालिक का पता किया गया जो टिप्पर सुनीता रानी पत्नी अमर सिंह निवासी गाँव व डा0 कोलर तह0 पांवटा साहिब के नाम पर पाया गया । टिप्पर को चैक किया गया जो टिप्पर बजरी से लोड पाया गया । जिसके बाद टिप्पर मालिक से संपर्क किया गया तथा कागजात पेश पुलिस करने को कहा गया।
जिसके बाद गाडी मालिक के बेटे पुष्कर ने गुरू नानक स्टोन क्रेशर नवादा का फार्म दिखाया। लेकिन 8 फरवरी के टिप्पर मे लोड बजरी के माइनिंग से सम्बंधित कोई कागज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद पुलिस ने स्टोन क्रेशर
संचालक व टिप्पर मालिक के खिलाफ
नियमों के विरूद्ध बेईमानी से छल करके सरकारी राजस्व का भुगतान किये बिना लाभ अर्जित करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की अवैध खनन के मामले में एक स्टोन क्रेशर संचालक व टिप्पर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!