पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,उत्तराखंड के दो नशा तस्कर चरस की खेप के साथ गिफ्तार…

पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,उत्तराखंड के दो नशा तस्कर चरस की खेप के साथ गिफ्तार…

स्कॉर्पियो गाड़ी से नशे की खेप लाई जा रही थी उत्तराखंड से हिमाचल…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के गोजर में पुलिस टीम ने देर रात को दो लोगों को चरस की खैप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस को देर रात को सूचना मिली की उत्तराखंड की तरफ से किल्लोड़ होकर भंगाणी की तरफ एक स्कॉर्पियो गाड़ी में चरस की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोजर के पास सड़क पर नाका लगाया तभी कि किल्लोड़ की तरफ से यूके16ए-1953 स्कॉर्पियो गाड़ी आई तो पुलिस टीम ने रोककर गाड़ी की तलाशी ली तलाशी के दौरान सीट के नीचे से एक बैग के अंदर 1 किलो 16 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी में सवार आलम चंद पुत्र स्व0 नन्दु राम गांव धोईरा खादर डां0 खादर तह कालसी जिला देहरादुन तथा गम्भीर सिंह पुत्र ग्यार सिहं गांव व्यास भूड डा0 व तह0 कालसी जिला देहरादुन उत्तराखंड को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पुलिस टीम ने देर रात को उत्तराखंड के दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!