13 साल से अधर में लटकी उठाऊ सिंचाई योजना,जनमंच में उठाने के बावजूद में नहीं हुई कोई कारवाई….
13 साल से अधर में लटकी उठाऊ सिंचाई योजना,जनमंच में उठाने के बावजूद में नहीं हुई कोई कारवाई….
सिंचाई के अभाव के कारण बंजर होते जा रहे किसानों के खेत…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाली कांटी मशवा उठाऊ सिंचाई योजना 12 साल से अधर में लटकी हुई है। जिस कारण सैकड़ों किसानों को बडी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांटी मशवा पंचायत के लिए महुणा खड्ड से मशवा के लिए ड़ेढ़ करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का टेंडर 2007 में लगा था। जिसके बाद जल शक्ति विभाग ने संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू करवाया था। कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह, उपप्रधान प्रदीप सिंह, धनवीर सिंह, मीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया की कांटी मशवा पंचायत में किसानों के फायदे के लिये उठाऊ सिंचाई योजना के लिये सरकार ने डेढ़ करोड़ रूपये की स्वकृति दी थी जिसके बाद निर्माण कार्य 2007 में शुरू हुआ था। ठेकेदार ने पाईप लाईन, स्टोर टैंक, एक पंप हाऊस तैयार किया है। लेकिन जहां से पानी को उठाना है वह कार्य 12 सालों से अधर में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया की सिंचाई के आभाव से कई किसानों के खेत बंजर होते जा रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया की इस बारें में सरकार द्धारा चलाया गया जनमंच कार्यक्रम में भी मुद्दा उठा चुके है। लेकिन उसके बावजूद भी इस पर कोई कारवाई नहीं हुई है। जल शक्ति विभाग ने पंप हाऊस में अभी तक मशीनें भी नहीं जोड़ी है जबकी विधुत विभाग ने दो साल पहलें बिजली
की लाईन भी जोड़ी हुई है।
उधर जल शक्ति विभाग शिलाई के अधिशाषी अभियंता विपिन कुमार ने बताया की कांटी मशवा पंचायत के उठाऊ सिंचाई योजना का अधिक्तर कार्य पुरा हो चुका है। जल्द ही इस योजना को शुरू कर दिया जायेगा।
