NH-707 पर डंपिंग यार्ड के मलबे से चूना फैक्टरी को हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार

NH-707 पर डंपिंग यार्ड के मलबे से चूना फैक्टरी को हुए नुकसान का जायजा लेने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार

नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी: कलम सिंह….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर खजियार के पास तेज बारिश के कारण डंपिंग यार्ड का मलबे से चूना फैक्टरी में हुए लाखों रूपए के नुकसान का जायजा लेने कमरऊ के नायब तहसीलदार कमल सिंह मौके पर पहुंचे।
बुधवार देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से खजियार में डंपिंग यार्ड से हुआ चूना फैक्टरी के नुकसान का जायजा लेने वीरवार को कमरऊ के नायब तहसीलदार कलम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी में हुए नुकसान रिपोर्ट तैयार की। कमरऊ के नायब तहसीलदार कलम सिंह ने बताया की भारी बारिश के कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। चूना फैक्टरी में मलबा घुसने से काफी नुकसान हुआ है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!