कोड़गा- सखौली सड़क पर गाड़ी के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा उपचार….

कोड़गा- सखौली सड़क पर गाड़ी के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा उपचार….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कोड़गा- सखोली सड़क पर पिकअप के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल। घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के सखोली पंचायत के दवाना गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है तथा लोग सतौन से भागवत कथा में पिकअप में सवार होकर दवाना गांव जा रहे थे। तथा दवाना के नजदीक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिस कारण गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोगों में शामिल मनीषा (22) पुत्री इन्द्र सिंह , जयंती देवी (45) पत्नी मामराज, फतेह सिंह (50) पुत्र गुलाब सिंह निवासी कांटी मशवा, राकेश (24) पुत्र साधी राम, पुर्ण सिंह (25)पुत्र हीरा सिंह आदि घायल हुए है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये गये जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
उधर पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया की सड़क दुघर्टना में हुए घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!