कमरऊ पंचायत के युवा प्रधान की पहल,पंचायत में लगाये 220 पौधे….

कमरऊ पंचायत के युवा प्रधान की पहल,पंचायत में लगाये 220 पौधे….

नैशनल हाईवे में हो रहे पेड़ कटान को देखकर पंचायत प्रधान ने लिया पौधरोपण करने का फैसला…

पंचायत को पौधरोपण कर किया जायेगा हराभरा:मोहन ठाकुर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

विकास खण्ड पांवटा साहिब के कमरऊ पंचायत में 29 वर्षीय युवा पंचायत प्रधान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 220 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति एक संदेश दिया है।
कमरऊ पंचायत के 29 वर्षीय युवा प्रधान मोहन ठाकुर ने बताया की इन दिन पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नैशनल हाईवे का निर्माण कार्य बड़े जोरों पर चला हुआ है। जिसमें सैकडों पेडों का कटान देखकर मन बहुत दूखी है। जिसको देखते हुए एक फैसला लिया गया की कमरऊ पंचायत में पौधरोपण किया जायेगा। जिसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत में 220 पौधों का पौधरोपण किया गया। जिसमें महिलाओं ने भी पुरा सहयोग किया। मोहन ठाकुर ने बताया की इस दौरान पीपल, बांस सहित 220 पौधे लगाये गये। जिसकी देखभाल समय समय पर की जायेगी ताकी पौधे कामयाब हो सके। उन्होंने बताया की समय के हिसाब से सड़क बनाना भी बहुत जरूरी है। लेकिन विभाग को इसके साथ साथ पेड़ भी लगाने चाहिए ताकी कटे हुए पेड़ों की भरपाई हो सके। उन्होंने बताया की कमरऊ पंचायत में हर बार पर्यावरण दिवस पर पंचायत में पौधारोपण किया जायेगा।
उधर पांवटा साहिब विकास खण्ड अधिकारी गोरव धीमान ने बताया की कमरऊ पंचायत के प्रधान ने बहुत अच्छी पहल की है। पौधरोपण करना बहुत जरूरी है तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!