हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर टोंस नदी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर टोंस नदी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल – उत्तराखंड सीमा पर खोदरी माजरी के पास टोंस नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमांशु (19) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्वासा डा0 नागथात त0 कालसी उत्तराखण्ड अपने दोस्तों के साथ हिमाचल के खोदरी माजरी में घूमने आया हुआ था तथा इस दौरान वह अपने दोस्तों के टोंस नदी में नहाने उतर गये। इस दौरान युवक नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। जब युवक काफी देर तक नजर नहीं आया तो अन्य दोस घबराकर मौके से भाग गए। जब आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंघपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया तथा कुछ दूरी पर गहरे पानी से युवक का शव बाहर निकाला गया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया की टोंस नदी में एक युवक के डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!