SIU टीम को मिली बड़ी सफलता, 50 ग्राम स्मैक सहित 10 लाख रुपए से अधिक नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…
SIU टीम को मिली बड़ी सफलता, 50 ग्राम स्मैक सहित 10 लाख रुपए से अधिक नगदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस की SIU टीम ने एक महीने की कड़ी मशक्कत के बाद हिमाचल -हरियाणा सीमा के साथ लते क्षेत्र जिला सिरमौर के स्मैक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यही नहीं, आरोपी के घर से 10 लाख रूपये से अधिक का कैश भी बरामद हुआ है।
स्वयं एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि एसआईयु टीम को पिछले एक माह से आरोपी के पीछे लगाया था ताकि उसकी गतिविधियों का पता चल सके। रविवार को टीम ने आरोपी दीन मोहम्मद उर्फ सीना निवासी ग्राम पल्होड़ी, पाँवटा साहिब जिला सिरमौर, उम्र लगभग 35 वर्ष के घर पर दबिश दी तो घर से 50 ग्राम स्मैक और 10 लाख 86 हजार 900 रूपये नकदी बरामद हुई। जिस पर माजरा पुलिस थाने में धारा 21 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमाचल-हरियाणा के बार्डर एरिया पर बड़ी तस्करी को अंजाम देता था जिसके बाद आरोपी को लगभग एक माह तक सर्विलैंस पर रखा गया था। एसआईयु की टीम ने नशे के इस बड़े तस्कर को पकड़ने में बड़ी मेहनत की है जिसकी पुलिस के उच्चाधिकारी भी प्रशंसा कर रहे है। एसपी सिरमौर ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
