दो विभागों की आपसी खिंचतान में 25 वर्षों से अधर में लटका गुरुकुल आवास भवन…..
दो विभागों की आपसी खिंचतान में 25 वर्षों से अधर में लटका गुरुकुल आवास भवन…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
लाखो रूपये की लागत से बना कांटी मशवा गुरु कुल आवास योजना दो विभागों के आपसी खिंचतान में 25 साल से अधर में लटका हुआ है।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांटी मशवा पंचायत दुर्गम क्षेत्र होने के कारण यहां पर कोई भी अध्यापक नहीं रहता था! जिसको देखते हुए 1998 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल गुरु कुल आवास योजना के तहत करीब 50 लाख रूपये की लागत से भवन बनाने की घोषणा की थी। लेकिन लोक निर्माण विभाग के लापरवाही के कारण नक्शा उल्टा बनने के कारण दो मंजिला भवन विपरीत दिशा में बना दिया। जिस कारण उस भवन में दिन में भी अंधेरा छाया रहता है। कांटी मशवा पंचायत के उप प्रधान, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह , महेंद्र सिंह ,बलबीर सिंह ,धनवीर सिंह आदि ने बताया की कांटी मशवा पंचायत में 1998 में गुरुकुल आवास योजना के तहत लाखो रूपये की लागत से दो मंजिला भवन बना हुआ है। लेकिन कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भवन को अपने अधीन करने के लिए पत्र भेज रहे है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी कोई न कोई कमी बताकर भवन को अपने अधीन नहीं कर रहा है। 25 साल से गुरुकुल आवास भवन अधर में लटका हुआ है। जिस कारण देखरेख न होने के कारण शरारती तत्व भवन को कई बार नुक्सान पहुंचा चुके है। जिसके बाद विभाग ने कई बार मुरम्मत के नाम पर लाखो रूपये खर्च भी कर चुके है। लेकिन इसके बावजूद भी भवन की हालत जस की तस बनी हुई है।
उधर लोक निर्माण विभाग सतौन के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि कांटी मशवा गुरुकुल आवास भवन को ठीक कर चुके है और शिक्षा विभाग को भवन को अपने अधीन करने के लिए पत्र लिखा गया है।
दूसरी तरफ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने बताया कि भवन का निरीक्षण करने शिमला से उच्च अधिकारियों की टीम आई थी। भवन में अभी भी बहुत कमियां है। लोक निर्माण विभाग को उस बारे में अवगत करवाया दिया गया है। जैसे ही भवन का कार्य पूरी तरह ठीक हो जायेगा। भवन को शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया जायेगा।
