पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,पांवटा साहिब में 9.824 Kg चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…..

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,पांवटा साहिब में 9.824 Kg चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की शिमला जिले का एक व्यक्ति गाड़ी में बायला की तरफ से धौलाकुआं की तरफ चरस की बड़ी खेप ला रहा है। सूचना के आधार पर धौलाकुआं – ददाहु सड़क पर पुलिस टीम ने नाका लगाया। नाके के दौरान सामने से एचपी 77-3555 गाड़ी आई। जिसमें प्रेमपाल निवासी डोड़रा कवार,जिला शिमला सवार था। पुलिस टीम ने गाड़ी रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान गाड़ी के पिछली सीट पर एक बेग था। पुलिस ने बेग खोलकर देखा तो उसमें 9.824 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने इसकी सूचना पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर दी। डीएसपी तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी प्रेमपाल को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 9.824 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!