एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर मानपुर देवड़ा का निरीक्षण…

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर मानपुर देवड़ा का निरीक्षण…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश – उत्तराखंड सीमा साथ लगती यमुना नदी पर मानपुर देवड़ा का एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने डीएसपी व तहसीलदार के साथ संयुक्त दौरा किया तथा मौके पर राजस्व रिकार्ड को खंगाला।
जानकारी के अनुसार यमुना नदी पर हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड राज्य का काफी समय से सीमा विवाद चला हुआ है। जिसको लेकर कई बार खनन व वन विभाग के अधिकारियों का उत्तराखंड के खनन कार्य करने वाले लोगों से विवाद भी हो चुका है। वीरवार को पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर व तहसीलदार ऋषभ शर्मा आदि ने पांवटा साहिब के यमुना नदी के साथ लगते मानपुर देवड़ा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों मौके पर बुलाकर राजस्व रिकार्ड को भी खंगाला। टीम इस दौरान उत्तराखंड के साथ लगते क्षेत्र का करीब एक किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया की यमुना नदी के साथ लगते क्षेत्र मानपुर देवड़ा का निरीक्षण किया गया। मौके पर अभी कोई भी खनन कार्य नहीं चला हुआ है। हिमाचल – उत्तराखंड सीमा को निर्धारित करने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!