कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात तक उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का इंतजार करते रहे समर्थक, हर्षवर्धन चौहान के पांवटा साहिब में पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत….

कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात तक उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का इंतजार करते रहे समर्थक, हर्षवर्धन चौहान के पांवटा साहिब में पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात तक उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का इंतजार करते रहे समर्थक। रात साढ़े दस बजें पांवटा साहिब में गर्मजोशी से लोगों ने हर्षवर्धन चौहान का किया स्वागत।


शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान का मंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर पहुंचने पर जगह जगह पर स्वागत कार्यक्रम था। उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कार्यक्रम पांवटा साहिब में भी आयोजित था तथा पांवटा साहिब में 4 बजें का समय दिया था तथा लोग स्वागत के लिए 2 बजें से लोक निर्माण विश्राम गृह में डटे हुए थे। लेकिन उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का स्वागत कार्यक्रम जगह जगह पर आयोजित किया हुआ था और वह लोक निर्माण विश्राम गृह पांवटा साहिब में साढ़े दस बजें पहुंचे। लेकिन समर्थक इतनी कड़कड़ाती ठंड में भी देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। मंत्री हर्षवर्धन चौहान के पांवटा साहिब पहुंचने पर समर्थकों ने ढोल नगाड़ा से गर्मजोशी से उनका स्वागत किया करीब आधा घंटा तक लोगों ने हर्षवर्धन चौहान को सम्मानित करने का समय लगाया। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को स्थिति संभालने के लिए काफी कशमकश करनी पड़ी। करीब देर रात 11 बजें उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लोगों को संबोधित किया। हर्षवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सिस्टम बदलने के लिए सत्ता में आई है तथा प्रदेश को बेहतर स्थिति में लाने के लिए सरकार कड़े प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान कहीं भर्तियों में घोटाले हुए हैं लेकिन प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बनते ही 1 महीने के अंदर ही इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया तथा कांग्रेस सरकार भर्तियों में पारदर्शिता लाएगी और होनहार बच्चों को नौकरियां देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान सरकारी कर्मचारियों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल किया जाएगा तथा कांग्रेस ने यह वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो बोलती है वो करके दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!