पांवटा साहिब-बल्लूपूर (देहरादून) फोर लेन सड़क बनाने को लेकर एसडीएम ने की बैठक…

पांवटा साहिब-बल्लूपूर (देहरादून) फोर लेन सड़क बनाने को लेकर एसडीएम ने की बैठक…

भू मालिकों को उच्चतम दर औसत से मिलेगा मुआवजा…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उप मंडल पांवटा साहिब के भाटावाली पंचायत घर में एसडीएम विवेक महाजन  की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांवटा साहिब-बल्लूपूर (देहरादून) फोर लेन रोड हेतु अवार्ड घोषित कर मुआवजा राशि निधार्रित की गई।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि पांवटा साहिब-बल्लूपूर (देहरादून) जोकि पांवटा साहिब बाईपास फोर लेन रोड बनने जा रहा है । इस फोर लेन रोड की लंबाई लगभग 3.480 किलोमीटर है। यह रोड पांवटा साहिब तहसील के चार गांव उप संपदा केदारपूर, केदारपूर, भूपपूर द्वितीय, उप संपदा शमशेरपूर से गुजरेगा। इस रोड के लिए पांवटा साहिब तहसील के इन चारों गावों की भूमि का अधिग्रहण की जानी है।
उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रकिया पूर्ण होने के उपरांत अधिग्रहण की गई भूमि के अवार्ड जिसमें कि भू मालिकों को मौजा राशि मिलने का आकलन करके कुल मुआवजा राशि अदा करने बारे जन साधारण को 14 फरवरी को घोषित किया गया है।
इस दौरान चारों गांवों के ग्रामीण, प्रधान ग्राम पंचायत व अन्य मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में अवार्ड घोषित करके निधार्रित मुआवजा राशि बारे सभी को अवगत कराया गया।
एसडीएम ने कहा कि उच्चतम दर औसत रेट के हिसाब से मुआवजा राशि का निर्धारण किया गया है। ताकि इन गांव के भू मालिकों को अधिक फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!