सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में जूटी लोगों की भीड़, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां..
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में जूटी लोगों की भीड़, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां..
पांवटा साहिब में एक हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव मामलें,60 से अधिक मौतें होने के बावजूद भी नहीं ले रहे सबक…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के तारूवाला में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में लोग भारी मात्रा में इकट्ठा हो रहे है। जिससे कोरोना नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। पांवटा साहिब में दिनप्रतिदिन कोरोना मामलें में बढ़ोतरी हो रही है तथा सोमवार को कोरोना संक्रमण से 8 लोगों की मौत हुई है। इसके बावजूद भी लोग समझने को तैयार ही नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में दिनप्रतिदिन कोरोना के मामलें में बढ़ोतरी हो रही है। पांवटा साहिब में एक हजार से अधिक कोरोना के मामलें एक्टिव है तथा 60 से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जिससे सरकार व प्रशासन चिंतित है तथा प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। उसके बावजूद भी लोग कोरोना के प्रति गंभीर नहीं है। मंगलवार को तारूवाला में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में लोगों की काफी भीड़ देखी गई। कोरोना नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ाते नजर आये।
