PM मोदी और CM जयराम ठाकुर को याद करेंगे हाटी की आने वाली पीढ़ियां, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोले बलदेव तोमर…..
PM मोदी और CM जयराम ठाकुर को याद करेंगे हाटी की आने वाली पीढ़ियां, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोले बलदेव तोमर…..
बनिया जाति को भी एसटी के दायरे में लाने का होगा प्रयास: बलदेव तोमर
सतौन में उमड़ा महिलाओं का हुजूम, गर्मजोशी से किया इंदू गोस्वामी व बलदेव तोमर का स्वागत….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें शिलाई की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी एंव शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे।

सोमवार को सतौन पंचायत में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन आयोजित किया गया इस। कार्यक्रम में कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद इन्दू गोस्वामी व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा मंडल सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 55 साल से गिरिपार क्षेत्र के लोग जनजातीय घोषित करने के लिए संघर्षरत थे जिसकी पीड़ा समझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमारी दशकों पुरानी मांग को पूरा कर हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया है। जिसके हम हमेशा ऋणी रहेंगे। बलदेव तोमर ने कहा की जनजातीय घोषित होने से हमारे युवाओं को नौकरियों में लाभ मिलेंगे तथा हमारे क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए आयेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 60 साल इस क्षेत्र में राज किया उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम किया है। बलदेव तोमर ने कहा की भाजपा ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंदर दो दो एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और सभी बड़े कार्यालय शिलाई के अंदर ही खोलकर दिए हैं जिसके लिए अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने सराज व शिलाई में कोई अंतर नहीं समझा मुख्यमंत्री ने जो सराज को दिया उतना ही विकास शिलाई विधानसभा में दिया है और तो और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आप को हाटी बताकर हमें बहुत बड़ा सम्मान दिया है साथ ही कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भी विकास के नाम पर वोट देकर भाजपा को जीताकर विधानसभा में भेजने का काम करना है। बलदेव तोमर ने कहा की हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित होने पर कुछ लोग अब राजनीतिक खेल खेलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय को गुमराह कर उनको भड़काया गया जिसका नुकसान दलित समुदाय को हुआ है क्योंकि वह एसटी से बाहर हुए हैं जिसका नुकसान उन्हें आने वाले समय में दिखेगा
इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, शिलाई महिला मंडल अध्यक्ष श्याम ठाकुर, रेणु नेगी, शिवानी चौहान, जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान, द्रोपदी, पंचायत प्रधान ममता चौहान, बबिता तोमर, सुनिता तोमर, सुमित्रा चौहान, सीमा कपूर, सुनिता ठाकुर, कृष्णा धीमान, कुलदीप राणा, रजनीश चौहान, सुरत चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमिचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रण सिंह चौहान, खजान नेगी, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, मायाराम शर्मा, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मदन तोमर, प्रेम चौहान, इन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।
