राजेंद्र शर्मा सहायक जिला न्यायवादी के निधन पर शोक की लहर…

राजेंद्र शर्मा सहायक जिला न्यायवादी के निधन पर शोक की लहर…

राजेंद्र शर्मा कोरोना संक्रमित थे,उत्तराखंड के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

आंज भोज क्षेत्र के नघेता निवासी राजेंद्र शर्मा (Dupty DA) के देहरादून के निजी अस्पताल में निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। राजेन्द्र शर्मा कोरोना संक्रमित थे जिनका उत्तराखंड के देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। राजेंद्र शर्मा सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि पिछले 12 दिन से वह वेंटिलेटर पर थे। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया है।
उनके निधन की सुचना फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दोड़ गई है। राजेंद्र शर्मा के निधन पर पांवटा साहिब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय चौहान, आत्मा राम शर्मा, नरेश तोमर, राजेंद्र नेगी,रविन्द्र ठाकुर, हर्ष तोमर, नरेश तोमर, रघुवीर कपूर आदि ने दुख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!