बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष पर धमौन गांव में हुई सांस्कृतिक संध्या,प्रधान सतीश चौहान ने किया शुभारंभ,कलाकारों ने बिखेरे जलवे
बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष पर धमौन गांव में हुई सांस्कृतिक संध्या,प्रधान सतीश चौहान ने किया शुभारंभ,कलाकारों ने बिखेरे जलवे
नवयुवक मंडल ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को किया सम्मानित…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के पोका पंचायत के धमौन में नवयुवक मंडल के सौजन्य से बूढ़ी दिपावली के उपलक्ष पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रधान सतीश चौहान ने किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष पर पोका पंचायत के धमौन गांव में नवयुवक मंडल ने शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा रघुवीर सिंह तोमर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि सतीश चौहान ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार व उनकी टीम ने मुख्य अतिथि और वशिष्ठ अतिथि को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के कलाकारों ने पूरी रात प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब झुमाया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान नवयुवक मंडल धमौन ने विभिन्न विभागों में काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

नवयुवक मंडल धमौन के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की बूढ़ी दिपावली के उपलक्ष पर कलब पीछले 20 वर्षों से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करता आ रहा है। इसका उद्देश्य है कि अपनी संस्कृति को संजोए रखना। उन्होंने बताया की इस तरह के कार्यक्रमों से गांव में अपना भाईचारा भी बना रहता है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान इन्द्र सिंह चौहान, प्रेम चौहान, सुरेंद्र चौहान, पूर्ण चौहान, रघुवीर सिंह तोमर, गोरखुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान सुषमा, सालवाला पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, सुरेश चंद, प्रमोद शर्मा, किरनेश आदि मौजूद थे।
