SDM ने लिया अम्बोन खड्ड का जायजा,गांव को शिफ्ट करने के लिए सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट….
SDM ने लिया अम्बोन खड्ड का जायजा,गांव को शिफ्ट करने के लिए सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट….
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मशीनें लगाने के दिए निर्देश..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के चांदनी पंचायत के अम्बोन गांव में भूस्खलन होने से खड्ड का मलबे से हुए नुकसान का जायजा लेने पांवटा साहिब के एसडीएम मौके पर पहुंचे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खड्ड में मशीनें लगाने के निर्देश दिए साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी पंचायत के अम्बोन व जांदनिया गांव में हर साल भूस्खलन होने से खड्ड मलबा लोगों के रिहायशी मकान व खेतों में घुसता है। जिससे लोगों को हर साल नुकसान होता है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से खड्ड का मलबा लोगों के घरों और खेतों में घूस गया। जिसके बाद प्रशासन ने तीन परिवारों को महिला मंडल भवन में शिफ्ट किया गया। शनिवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने मौके का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बात की। एसडीएम विवेक महाजन ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीके उप्रेती को खड्ड के मशीनें लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की अम्बोन गांव में जाकर मौके का जायजा लिया गया साथ ही खड्ड में नदी तक नाली बनाने के निर्देश दिये गए है जिससे मलबा लोगों के घरों में ना जा सके। उन्होंने कहा की सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी ताकी यहां के लोगों को यहां से शिफ्ट कर और जगह बसाया जा सके। इसके लिए भूमि का चयन किया जायेगा।
इस मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक पांचाल,कमरऊ के नायब तहसीलदार रामभंज शर्मा, अधिशासी अभियंता पीके उप्रेती,सहायक अभियंता योगेश शर्मा, पंचायत प्रधान,अरविंद चौहान, राकेश शर्मा, धनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
