जनसभा के बाद गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह….

जनसभा के बाद गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह….

बोले, मोदी सरकार ने खोला करतारपुर कोरिडोर, हेमकुंड साहिब में शुरू किया रोपवे

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी के नेतृत्व में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाने पहुंचे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी सिख समुदाय के प्रति विशेष सम्मान भाव रखते हैं। यही कारण है कि उन्होंने करतार कोरिडोर खोलने में देरी नहीं की। इसके साथ ही श्री हेमकुंट साहिब के लिए रोप वे की शुरुवात की।

गुरुद्वारा पांवटा साहिब पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से समिति के सदस्य सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं से संबंधित समस्याएं केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!