वन विभाग की शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी करवनवाई,भारी मात्रा में लाहन किया नष्ट…

वन विभाग की शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी करवनवाई,भारी मात्रा में लाहन किया नष्ट…

वन विभाग की टीम ने दीपावली के दिन भी नशे के खिलाफ जारी रखा अभियान…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के खारा-टोका के जंगल में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर 4 भट्ठियों सहित 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। दीपावली के दिन भी वन विभाग की जारी रही कारवाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि खारा व टोका के जंगल में काफी समय से शराब बनाने का धंधा चला हुआ है।सूचना मिलते ही वन विभाग के बी.ओ सुमन्त के नेतृत्व मे वनरक्षक मुद्दसिर, रणवीर, अनिल, रतन व वनकर्मी हरिचन्द, कीर्तन, बलबीर आदि की टीम ने खारा व टोका के जंगल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान जंगल में 4 शराब की भटिया चल रही थी वन विभाग की टीम ने 4 भट्टियों से 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। वन विभाग की इस कारवाई से शराब माफियाओं में अफरातफरी मच गई। दीपावली के दिन भी वन विभाग की टीम ने नशा माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रखा।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने जंगल में छापेमारी कर 4 भट्टियों सहित 1550 लीटर लाहन को नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!