पवित्र गुरुद्वारा के सामने कसम खाकर कहता हूं, हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से एससी समुदाय को कोई नुक्सान नहीं हुआ, कांग्रेस के बहकावे में ना आए: अमित शाह….
पवित्र गुरुद्वारा के सामने कसम खाकर कहता हूं, हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से एससी समुदाय को कोई नुक्सान नहीं हुआ, कांग्रेस के बहकावे में ना आए: अमित शाह….
पांवटा साहिब में गरजे अमित शाह, बोले दिल्ली से लेकर प्रदेश तक मां-बेटे की पार्टी….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित किया है। अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से बाज नहीं आती। कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है। ये राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है। पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली। कांग्रेस ने चार पीढ़ी से 60 साल तक शासन किया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गिरिपार क्षेत्र का 55 साल पुराना हाटी समुदाय के जनजातीय मुद्दा एक ही झटके में खत्म किया है। हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी समाज को बांटने का प्रयास कर रहे है। लेकिन में गुरू की नगरी से कसम खाकर बोलता हूं की अनुसूचित जाति के लोगों के कोई अधिकार खत्म नहीं होंगे उनके सभी अधिकार सुरक्षित रहेंगे।
पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर ने कई योजनाएं चलाई जिसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिरमौर से पांचों की पांचों सीटें जीताकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दे ताकि हिमाचल प्रदेश विकास में और ज्यादा विकास की रफ्तार पकड़ेगी।
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी, उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुण्डीर, हरप्रीत सिंह रतन, विनय गुप्ता, बलजीत सिंह, अरविन्द गुप्ता, हितेंद्र कुमार, रमेश तोमर, रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, पवन चौधरी आदि मौजूद थे।
