पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,6 ट्रैक्टर जब्त कर वसूल किया 1,20,000 जुर्माना
पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,6 ट्रैक्टर जब्त कर वसूल किया 1,20,000 जुर्माना
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 6 ट्रैक्टर को सीज कर 1 लाख 20 हजार रूपए का जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की मानपुर देवड़ा के गिरी नदी में अवैध खनन की गतिविधियां चल रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग के उड़न दस्ते के साथ वन परिक्षेत्र भंगानी व वन परिक्षेत्र पांवटा साहिब की टीम में शामिल हेम वर्मा, संदीप कुमार, योगेश, जितेंद्र, विनय कुमार, मामराज, सुमंत, वन रक्षक मनीषा,अमिता, रोहित, कपिल, धनवीर, अजय, दीपराम आदि ने मानपुर देवड़ा के नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नदी में बने पुल के तल में अवैध खनन कर रहे 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया। वन विभाग की टीम ने 1 लाख 20 हजार रूपए का जुर्माना किया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी कर 6 ट्रैक्टर जब्त कर 1 लाख 20 हजार रूपए का जुर्माना किया है।
