मैत्री क्रिकेट कप-2021 पर प्रशासन एकादश टीम का कब्जा, पत्रकार एकादश रही द्वितीय
मैत्री क्रिकेट कप-2021 पर प्रशासन एकादश टीम का कब्जा, पत्रकार एकादश रही द्वितीय
मुख्य अतिथि आरपी तिवारी ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरित किए
एसएचओ अशोक चौहान रहे मैन ऑफ द मैच …
एसडीएम विवेक महाजन ने पकड़ा बेहतरीन कैच
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

रविवार को पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में मैत्री क्रिकेट कप मैच-2021 खेला गया। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश पांवटा को हराकर कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। एसएचओ पांवटा मैन ऑफ द मैच रहे एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने शानदार 85 रनों की पारी खेली।
मुख्य अतिथि समाजसेवी आरपी तिवारी ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किये।
टॉस जीत कर प्रशासन 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रनों के स्कोर किया। ओपनर अशोक चौहान ने 85, सेम कुमार ने
76 रन बनाए। पत्रकार एकादश की तरफ से अश्वनी रॉय ने दो विकेट लिए।
जबाब, में पत्रकार एकादश की टीम 15 ओवरों में 4 विकेट पर 89 रन ही बना सके। जिसमे तपेन्द्र ठाकुर ने 26 व ज्ञान प्रकाश ने 15 रन बनाए। प्रशासन एकादश की तरफ से वैभव व सुनील ने एक- एक विकेट लिए। मुख्यअतिथि आरपी तिवारी ने कहा की खेलकूद को बड़वा देने व आपसी मैत्री भावनाओं को बड़ावा देने के लिए बहुत अच्छा खेल खेला गया। इससे युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया है। समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता होनी चाहिए जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है।

इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन,नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी, सिरमौर क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, सुभाष चौधरी, रणजी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह टोली,रणसिंह चौहान, मधुकर डोगरी,
मनिदर सिंह, भजन चौधरी, सुशील तोमर व अमित रमौल आदि मौजूद थे।
