हाटी को जनजातीय क्षेत्र जल्द ही घोषित कर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा: जयराम ठाकुर

हाटी को जनजातीय क्षेत्र जल्द ही घोषित कर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा: जयराम ठाकुर

कहा, बलदेव तोमर मुझे सोने भी नहीं देते हर समय हाटी की बात करता है, अब तो में भी अपने आप को हाटी महसूस करने लग गया…..

शिलाई के गुगापीर महाराज मेले को मिला जिला स्तरीय दर्जा

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर शिलाई पहुंचे जहां पर हजारों की तादाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष होने पर शिलाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जब में शिलाई आता हूं तो मुझे सराज याद आता है इस लिए मैंने विकास कार्य में सराज व शिलाई में कोई अंतर नहीं रखा। गिरिपार क्षेत्र का 55 साल पुराना हाटी मुद्दा है और वो मुद्दा बिल्कुल जायज है हमने यह मुद्दा केन्द्र सरकार के समक्ष बड़े प्रमुखता से रखा है तथा जल्द ही यह मांग पूरी की जायेगी व जल्द ही धन्यवाद कार्यक्रम रखा जायेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब तो में भी अपने आप को हाटी समझने लग गया हूं उन्होंने कही की बलदेव तोमर सुबह शाम बस हाटी की ही बात करते हैं। उन्होंने कहा की आपकी यह जायज मांग पूरी करेंगे तथा आप लोग भी सिरमौर से हमें पांचों की पांचों सीट जिताकर दे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में हम कहां से शुरू हुए थे और आज कहां है 75 वर्ष में हिमाचल बहुत आगे निकला है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का गठन हुआ था उस समय मात्र 4 जिले थे और हिमाचल गठन में सिरमौर का अहम कार्य रहा है हिमाचल को बनाने के लिए हिमाचल के मेहनतकश जनता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मांगा वो मैंने दिया तथा सराज की जनता को अगर पता चला तो वहां की जनता बोलेगी की इलेक्शन भी वहां से लड़ लो। उन्होंने कहा कि आज से पहले कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन कांग्रेस ने हमेशा शिलाई को वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया। जयराम ठाकुर ने कहा की कुछ मित्र बोलते ही की अब तो हमारी बारी आने वाली है लेकिन इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में रिवाज बदले हैं इस लिए हिमाचल में भी बदलेगा। उन्होंने कहा पहले सरकार बदलने पर मामले दर्ज किए जाते थे व टोपी भी बदल जाती थी इस लिए हमने देवभूमि में यह भी रिवाज बदला। उन्होंने कहा कि एक नेता बोलता है की हिमाचल में कोई सरकार रिपीट नहीं कर सका जयराम किस खेत की मूली कई खेत की मूली बड़ी मिर्चदार होती है। उन्होंने कहा कि वो बड़े राजघराने के लोग हैं हमने गरीबी झेली है इस लिए हमारी सरकार ने गरीबों के लिए हिम केयर योजना चलाई तथा अस्पताल में पांच लाख रूपए तक का इलाज मुफ्त होता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं तथा हिमाचल में भी कुछ कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं तथा आने वाले समय में कुछ और नेता पार्टी मिलेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई में होने वाले गुगापीर महाराज मेले को जिलास्तरीय करने की घोषणा की है।

क्या कहा बलदेव तोमर ने….

शिलाई में आयोजित जनसभा में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि शिलाई क्षेत्र के लिए आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भगवान राम की तरह आए हैं तथा गिरिपार क्षेत्र की 55 साल की पुरानी मांग जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की आस यहां की जनता लगाई बैठी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 90 प्रतिशत कार्य हाटी का करवा दी है तथा 10 प्रतिशत बचे कार्य को भी जल्द ही केंद्र सरकार से पुरी करवाकर गिरिपार क्षेत्र की साढ़े तीन लाख लोगों को यह सौगात दी जाए यह मांग पूरी होने पर हाटी समुदाय के लोग आपका हमेशा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि आज पहले मंत्री तो दूर मुख्यमंत्री भी शिलाई में मात्र वोट मांगने आते थे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में छठी बार आये है तथा मुख्यमंत्री ने वो करके दिखाया है जो कभी शिलाई की जनता ने कल्पना भी नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पांवटा साहिब -शिलाई नैशनल हाइवे के लिए 1350 करोड़ का बजट दिलाया है। उन्होंने कहा कि आज से पहले लोगों को ठगा जाता था कांग्रेस मात्र एक स्कूल दे कर लोगों को खुश किया जाता था। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा मुख्यमंत्री वह दिया इस लिए इस बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कमल खिलना चाहिए ताकी हम जयराम ठाकुर के हाथ मजबूत कर सके।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, एडीसी, एएसपी बबिता राणा, एसडीएम सुरेश सिंघा, डीएसपी बीर बहादुर, मंडल अध्यक्ष सुरत चौहान, रजनीश चौहान, सतीश चौहान, कुलदीप राणा, राजेंद्र तोमर, मोहन तोमर, जगदीश तोमर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!