चंडीगढ़ में होगी एक शाम सिरमौर के नाम

चंडीगढ़ में होगी एक शाम सिरमौर के नाम

वार्षिक उत्सव में हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे शिरकत, सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ करवाएगा आयोजन

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ आगामी 22 अप्रैल को चंडीगढ मे एक शाम सिरमौर के नाम वार्षिक उत्सव का आयोजन करेगी। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शिरकत करेंगे।
सिरमौर एसोसिएशन चण्डीगढ़ संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश देसाईक, महासचिव राजेश शर्मा एवं संरक्षक अधिवक्ता दिनेश चौहान के नेतृत्व में 22 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव “एक शाम सिरमौर के नाम ” संदर्भ में हिमाचल सरकार में उद्योग, संसदीय एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आज हिमाचल भवन चण्डीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
गोर हो कि चंडीगढ़ में सिरमौर एसोसिएशन चण्डीगढ़ 2016 से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, खेलकूद सम्बन्धी गतिविधियों का आयोजन करती रहती है। जिसमें ट्राईसिटी में रहने वाले उद्यमी,अधिकारी, नौकरीपेशा एवं विद्यार्थी सहयोग करते हैं ट्राइसिटी में रहने वाले सभी सिरमौर वासियों (अधिकारी, उद्यमी, नौकरीपेशा, विद्यार्थी) से अपील की है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी मिटिंग में उपस्थिति एवं सहयोग अवश्य दें। प्रतिनिधिमंडल में छात्र नेता जतिन तोमर, केशव ठाकुर, आयुष शर्मा, गौरव, राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!