SIU टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ यूपी का तस्कर गिरफतार….
SIU टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ यूपी का तस्कर गिरफतार….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब के बहराल के पास एसआईयू की टीम ने यूपी के एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली की यूपी का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हरियाणा के रास्ते पांवटा साहिब की तरफ नशीली दवाओं की खेप ला रहा है। सूचना मिलते ही एसआईयू की टीम ने हिमाचल- हरियाणा सीमा पर बहराल के पास नाका लगाया तभी हरियाणा की तरफ से राघव सैणी निवासी मुरताजपुर तहसील बेहट उत्तर प्रदेश यूपी 11बी-8390 मोटरसाइकिल पर आया तथा एसआईयू की टीम ने रोककर तलाशी ली तो तलाशी के दौरान व्यक्ति के बैग से 20 बोतल नशीली दवाओं की बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
