पांवटा साहिब में आग का तांडव, 37 बिघा खेत में गेंहू जलकर राख…

पांवटा साहिब में आग का तांडव, 37 बिघा खेत में गेंहू जलकर राख…

अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में इन दिनों आगजनी से भारी नुकसान देखने को मिल रहा है शिवपुर पंचायत के आमवाला गांव में बिजली की तारों से शॉर्ट सर्किट होने से चेन 30 बीघा मैं खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को शिवपुर पंचायत के आमवाल गांव में अचानक देवेंद्र सिंह के खेत के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर से अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिसकी चिंगारियां गेहूं के खेत में चली गई। जिससे चंद मिनटों में ही आग गेहूं के खेतों में फैल गई आग की लपटें देख गांव के किसान आग बुझाने के लिए खेतों में पहुंच गए।लेकिन हवा चलने के कारण आग अधिक फैल गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक ओंकार सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, शशि कुमार और निर्मल सिंह आदि के 37 बीघा गेहूं के खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से डीएसपी वीर बहादुर तथा नायब तहसीलदार इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया गया।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं के खेतों में आग लग गई जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!