पांवटा साहिब के रेंज अधिकारी सुप्रभात व वन रक्षक दीप राम को बेहतरीन कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने किए सम्मानित…

पांवटा साहिब के रेंज अधिकारी सुप्रभात व वन रक्षक दीप राम को बेहतरीन कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने किए सम्मानित…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

वनमंडल पांवटा साहिब की पांवटा रेंज के रेंज अधिकारी सुप्रभात ठाकुर व फॉरेस्ट गार्ड दीपराम को वन संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवाएं देने के लिए वन विभाग के सर्वोत्तम वन सेवा पुरस्कारों से नवाजा गया है।

जहां रेंज अधिकारी सुप्रभात ठाकुर को वर्ष 2020-21 में वन क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध शराब निर्माण पर निरंतर कारवाई के लिए पुरस्कृत किया गया वहीं वनरक्षक दीपराम को वर्ष 2021-22 में वन क्षेत्र में अवैध खनन, अवैध डंपिंग रोकथाम व यमुना वन विहार पार्क विकसित करने हेतु होशियार सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनो अधिकारियों को चंबा के चुवारी में वन महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में अधिकारियों को स्मृति चिन्ह व रू 30,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।

समारोह के दौरान भंगानी क्षेत्र के रामनगर की वन विकास समिति को भी वन सुरक्षा व वन संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु पुरस्कार से नवाजा गया। समिति के सदस्यों द्वारा न केवल पिछले दो दशक से गांव के समीप वनों का सरंक्षण किया गया बल्कि वन विभाग की सामुदायिक वन संवर्धन योजना के तहत वन क्षेत्र में मृदा संरक्षण व पौधारोपण के कार्य सफलतापूर्वक किए गए। समिति के सदस्यों को सामूहिक रूप से रु एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है की प्रदेश भर से पुरस्कार हेतु चुने गए विभागीय अधिकारियों में पांवटा साहिब वनमण्डल की भागीदारी सर्वाधिक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!