Paonta Sahib : अवैध खनन पर वन विभाग की कारवाई, 50 हजार जुर्माना, 3 वाहन जब्त

Paonta Sahib : अवैध खनन पर वन विभाग की कारवाई, 50 हजार जुर्माना, 3 वाहन जब्त

Paonta Sahib के इस इलाके में वन विभाग ने की कार्वाई….

अवैध खनन के खिलाफ नहीं रुकेगी वन विभाग की कारवाई:डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

Paonta Sahib के रामपुर वैली व खारा के निकट नदी में अवैध खनन पर कारवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन वाहन को जब्त किया है। इस दौरान विभाग के 50 हजार जुर्माना भी वसूला।

इस बारे में जानकारी देते हुए Paonta Sahib वन मंडल अधिकारी कुणाल अंग्रीश ने बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र में नदियों से अवैध खनन को लेकर लगातार वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है।
वीरवार को भी वन विभाग की टीम में वनरक्षक मुद्दसिर, रतन, अनिल, रणबीर व वनकर्मी हरिचंद ने खारा वनक्षेत्र मे कारवाई की व अवैध पत्थर के खनन मे लिप्त वाहन दबोचा। वहीं बी.ओ सुमन्त के नेतृत्व मे वनरक्षक संदीप व वनकर्मी कीर्तन ने भूपपुर व रामपुरबेली वनक्षेत्र मे अवैध खनन करते दो वाहन दबोच कर सीज किये तथा 50 हजार रूपये का जुर्माना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!