चलती बस में चालक को पड़ा दिल का दौरा, ड्राईवर की सूझबूझ से बची दर्जनों लोगों की जिंदगी, ड्राइवर की मौत….

चलती बस में चालक को पड़ा दिल का दौरा, ड्राईवर की सूझबूझ से बची दर्जनों लोगों की जिंदगी, ड्राइवर की मौत….

पांवटा साहिब-सतौन नैशनल हाईवे पर राजबन के पास पैश आया हादसा….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के राजबन के समीप दिल दहलाने वाली घटना पेश आई है। श्री रेणुका जी से पांवटा साहिब की तरफ जा रही निजी बस के ड्राइवर को चलती बस में दिल का दौरा पड़ गया। इस दौरान ड्राइवर ने बेहद सूझबूझ दिखाई और बस को सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच ले गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। किसी भी यात्री को खरोंच तक नहीं आई लेकिन दिल का दौरा पड़ने से बस चालक अशोक थापा(46) की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपूर बस ट्रैवल्स (HP 71- 8001 ) श्री रेणुका जी से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी की नैशनल हाईवे पर राजबन के पास चालक को चलती बस में अचानक सीने में दर्द उठा। अचानक दर्द से चालक बेहोश हो गया। इससे पहले कि बस अनियंत्रित होकर कोई बड़ा हादसा होता चालक ने बस राजबन के पास झाड़ियों की तरफ मोड दिया और बस सड़क के किनारे झाड़ियों में घुस गई और झाड़ियों में जाकर रुक गई इस दौरान बस में दर्जनों सवारियां भी मौजूद थी। लेकिन गनीमत यह रही कि बस झाड़ियों में जाकर रुक गई और यात्रियों को चोटें नहीं आई। निजी बस में बैठे लोगों ने तुरंत ड्राइवर को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की पांवटा साहिब-सतौन नैशनल हाईवे पर राजबन के पास एक निजी बस के चालक को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। चालक ने इससे पहलें बस को सुरक्षित सड़क किनारे झाडियों में खड़ी कर दी। जिससे बस में सवार सभी सवारियां सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!