पांवटा साहिब में कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर 9 लोगों को किया बेहोश, लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम
पांवटा साहिब में कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर 9 लोगों को किया बेहोश, लूटपाट की वारदात को दिया अंजाम
पुलिस टीम जांच में जुटी,अहम सुराग लगे हाथ….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में 2 संदिग्ध किरायदारों ने जन्मदिन की पार्टी के नाम पर 9 लोगों को कोल्ड ड्रिंक मैं नशीली दवा मिलाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 9 लोगों को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भूपपूर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो लोग दो दिन पहले किराएदार बनाकर वहां पर रह रहे थे तथा शनिवार शाम को उनमें से एक व्यक्ति केक व कोल्ड ड्रिंक लेकर कमरे में आया तथा मकान मालिक और मकान में रह रहे 4 किरदार को जन्मदिन की पार्टी बताकर नशीली कोल्ड ड्रिंक व केक सभी 9 लोगों को खिला दिया। 9 लोगों में शामिल सरोजबाला (40),ऋषिपाल ( 43) ,अविनाश( 14),अंशिका( 11) हिमांशी ( 16) एक परिवार के है तथा
सलोनी(22) व सुनील सोनू ( 24) निवासी उत्तराखंड किराएदार रह रहे थे उनके पास रितिक(20) बेहरोला उतरकाशी,उत्तरांखड और गोपाल (20) मेहमान आए थे जो की बेहोश हो गए। जिसके बाद दोनों अज्ञात बदमाशों ने घर से ज्वेलरी, नगदी सहित 7 मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। जब सुबह परिवार व अन्य किराएदार नहीं उठे तो दूसरे परिवार के लोग घर में आए तो देखा की सभी लोग बेसुध पड़े हुए थे जिसके बाद सभी 9 लोगों को सुबह 9 बजें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है सूचना मिलते ही डीएसपी बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित कई अहम सबूत हाथ लगे।


उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की संदिग्ध लोगों ने परिवार के 5 लोगों सहित 4 किरायेदारों को के को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर खिला दिया जिससे सभी लोग बेहोश हो गए बेहोश हुए लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचने में उपचार के लिए लाया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
