पांवटा साहिब का विकास वीरभद्र सिंह की देन, उनका मेरे ऊपर हमेशा आशीर्वाद रहा है इसलिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा: किरनेश जंग
पांवटा साहिब का विकास वीरभद्र सिंह की देन, उनका मेरे ऊपर हमेशा आशीर्वाद रहा है इसलिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा: किरनेश जंग
प्रतिभा सिंह ने थपथपाई किरनेश जंग की पीठ…
ऊर्जा मंत्री की नहीं सुनते अधिकारी, बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान,चुनाव के समय देगी जनता जवाब: किरनेश
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में आयोजित कांग्रेस पार्टी का महिला महा पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिरकत की। प्रतिभा सिंह का पांवटा साहिब पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने अपने संबोधन में कहा की ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस सरकार में वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्य का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री कहते है की अधिकारी मेरा नहीं सुनते। किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब में बिजली कटो का रिकॉर्ड बन गया है। बिजली के कटो से जनता परेशान हैं तथा किसानों को बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है। किरनेश जंग ने कहा की अब भाजपा का समय जाने का आ गया है प्रदेश से भाजपा का जाना तय है। इस लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी अपने बूथ पर मजबूती से काम करें तथा भाजपा की नाकामियां जनता के बीच बताये। उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह का हमेशा मेरे उपर आशीर्वाद रहा है इसलिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा। उनके द्वारा करवाए गए काम हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, अमित नंदा, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, विशाल वालिया, कुंजना सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, देवराज नेगी, शशि कपूर, धनवीर कपूर, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, सुखा धीमान, सेना देवी आदि मौजूद थे।
