हरजीत सिंह पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित

हरजीत सिंह पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित

सेवादल के प्रदेश महासचिव संदीप बत्रा ने दी जानकारी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने हरजीत सिंह को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल पांवटा साहिब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन के महासचिव संदीप बत्रा ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष हरदेव राणा की अनुशंसा पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सरदार हरजीत सिंह को ब्लॉक कांग्रेस सेवादल पांवटा साहिब का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संदीप बत्रा ने जारी पत्र में आशा व्यक्त की है कि हरजीत सिंह पांवटा साहिब में कांग्रेस सेवादल की नीतियों पर काम करते हुए कांग्रेस को मजबूत करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!