शराब माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई, जंगल में छापेमारी कर 800 लीटर लाहन किया नष्ट….

शराब माफिया के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कारवाई, जंगल में छापेमारी कर 800 लीटर लाहन किया नष्ट….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ जंगलों में छापेमारी कर तीन भट्टियों सहित 800 लीटर लाहन को नष्ट किया है। विभाग की इस कारवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली की श्री रेणुका जी वन मंडल के जांझली बीट के जंगलों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के डीएफओ व श्री रेणुका जी वन मंडल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कुनाल अंग्रीश ने टीम गठित कर सतौन के साथ लगते जांझली के जंगल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान तीन भट्टियों सहित 800 लीटर लाहन नष्ट किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने सतौन के साथ लगते जांझली जंगल में अवैध शराब बनाने के खिलाफ छापेमारी की है। वन विभाग की टीम ने तीन भट्टियों सहित 800 लीटर लाहन नष्ट किया गया है। विभाग की यह कारवाई आगें भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!