ई-रिक्शा चालकों ने एसडीएम को सौंपाज्ञापन, ई-रिक्शा चलाने की लगाई फरियाद,परिवार का गुजरबसर चलाना हुआ मुश्किल…
ई-रिक्शा चालकों ने एसडीएम को सौंपाज्ञापन, ई-रिक्शा चलाने की लगाई फरियाद,परिवार का गुजरबसर चलाना हुआ मुश्किल…
दुकानों के खुलने के समय ई-रिक्शा चलाने की मिलें अनुमति….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब शहर में चलने वालें ई-रिक्शा चालकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ई-रिक्शा चलाने की मांग की है।
प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगने के बाद से पांवटा साहिब में करीब डेढ़ सौ ई-रिक्शा खड़े हैं। जिस कारण ई रिक्शा चालकों के परिवारों का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। प्रदेश सरकार ने 31 मई से सभी दुकानों को 5 घंटे खोलने का फैसला लिया है। और सभी दुकान में सुबह 9:00 से 2:00 बजे तक खुल रही है। इसी संदर्भ में ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया तथा दुकानें खुलने के समय पर ई रिक्शा चलाने की मांग की है। ई-रिक्शा विकास मंच के अध्यक्ष नवाब चौहान,महासचिव धनीराम,उप प्रधान मोहम्मद कामिल, राजेश कटारिया, सुल्तान,मदनलाल, फुरकान आदि ने बताया कि प्रशासन ने सभी दुकानों को 5 घंटे खोलने का फैसला लिया है। लेकिन ई रिक्शा खड़े हैं। ऐसे में लोगों को भी बाजार आने- जाने में दिक्कतें हो रही है और साथ ही ई रिक्शा खड़े होने से हमारे परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया है।इसलिए दुकानों के खुलने के समय ई रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाये।
उधर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की ई-रिक्शा चालकों की तरफ से एक ज्ञापन मिला है। अनुमति लेने के लिए डीसी सिरमौर को भेजा जायेगा।
