भाई ने बहन को ही बेहरमी से उतार दिया मौत के घाट……

भाई ने बहन को ही बेहरमी से उतार दिया मौत के घाट……

मां भी गंभीर रूप से घायल, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…

न्यूज़ एप/सोलन

हिमाचल के सोलन जिला के कंडाघाट में दिल दहलाने वाला मामले सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी बहन की पिटाई कर हत्या कर दी। मार पीट के दौरान मां भी गंभीर रुप से घायल हो गई।

घायल मां को शोघी में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज कर युवक को बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कंडाघाट के गांव बडायवला निवासी नित्यानंद शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि बुधवार रात्रि उन्हें सूचना मिली कि स्थानीय निवासी धर्मदत्त के मकान में किराए पर रह रहे नेपाली मूल के संजू के क्वार्टर से चीख-पुकार की आवाज आ रही है।

संजू नेपाली का बेटा विकास अपनी मां और बहन को मारपीट कर रहा है। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में कंडाघाट पुलिस थाना को सूचित किया और पुलिस मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के पहुंचने पर घर के अंदर विकास की माता तुलसी डबल बेड पर व बेटी सरिता फर्श पर बिछाए गद्दे पर खून से लथपथ पड़ी थी। सरिता अर्द्धनग्न अवस्था में थी।

डबल बेड व फर्श पर बिछे गद्दे के तकियों व बेडशीट पर काफी खून लगा था। तुलसी व सरिता के सिर पर गंभीर चोटें लगी पाई गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया तथा दोनों घायलों को सीएचसी शोघी ले गए।

यहां पर चिकित्सकों ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि तुलसी को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि विकास पुत्र संजीव नेपाली ने अपनी माता व बहन पर हमला करके सरिता की हत्या कर दी व तुलसी को जान से मारने का प्रयास किया है।

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!