क्या हिमाचल प्रदेश में 26 के बाद भी कोरोना कर्फ्यू रहेगा जारी.…
क्या हिमाचल प्रदेश में 26 के बाद भी कोरोना कर्फ्यू रहेगा जारी.…
जयराम सरकार ने 17 मई से 26 मई तक बढ़ा दिया था कोरोना कर्फ्यू…..
कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने के सवाल पर क्या बोले सीएम….
न्यूज़ एप/शिमला
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बेशक कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई हो लेकिन अभी मृत्यु दर में कोई गिरावट नही आई है।
ऐसे में जयराम सरकार कोरोना कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने पर क्या निर्णय लेती है इस पर सभी को निगाहे टिकी हुई है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। पहले कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक लगाया गया था।
फिर इसे बढ़ाकर 26 मई सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। वहीं, 26 मई के बाद भी कोरोना कर्फ्यू जारी रह सकता है। इस बात के संकेत सीएम जयराम ठाकुर ने दिए हैं।
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में भले ही मामले कम आने लगे हैं, लेकिन मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। इसलिए जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते प्रदेश में सख्ती जारी रहेगी।
सीएम ने बताया कि हिमाचल की मांग पर ऑक्सीजन कोटे को 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन किया गया है।
इसको 40 मीट्रिक टन करने की मांग उठाई गई है, जिसको केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
इसी तरह हिमाचल ने केंद्र से अतिरिक्त वेंटिलेटर की मांग भी उठाई है। ब्लैक फंगस के मामले पर सीएम ने चिंता जाहिर की और कहा कि सरकार हर स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं व सरकार निपटने के लिए तैयार हैं।
