पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल….
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल….
टिप्पर क्रैशर भरकर सतौन से शिलाई की तरफ जा रहा था, सुबह पेश आया हादसा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर सतौन के पास एक टिप्पर का अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराया ।जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर एच 85-1271 क्रेशर भरकर शिलाई की तरफ जा रहा था कि सतौन के पास सुबह के समय गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के पिछले टकरा गई जिससे चालक पंकज कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी अजरोली गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हस्पताल पौंटा साहिब पहुंचाया जा जहां पर युवक का उपचार चल रहा है।
