13 जून को गोंदपुर में आयोजित होगा अप्रेंटिसशिप मेला, ITI के सौजन्य से होगा मेला..

13 जून को गोंदपुर में आयोजित होगा अप्रेंटिसशिप मेला, ITI के सौजन्य से होगा मेला..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

राजकीय आई.टी.आई. पांवटा साहिब द्वारा अप्रेंटिसशिप मेला 13 जून को चेंबर ऑफ कॉमर्स, गोंदपुर में लगाया जा रहा है। इस मेले में क्षेत्र की विभिन्न नामी कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी। लगभग 200 प्रशिक्षु इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर, फिटर, मोटर मैकेनिक, कोपा तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक व्यवसाय के रखे जाएंगे। प्रधानाचार्य सुशील गर्ग ने बताया कि इस मेले का स्थानीय कंपनियों एवं उम्मीदवारों को काफी लाभ मिलेगा। सभी इच्छुक प्रशिक्षुओं को जून को चेंबर ऑफ कॉमर्स, गोंदपुर, पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले इस मेले का लाभ उठाएं एवं 13 जून से पहले किसी भी कार्य दिवस में अपना पंजीकरण राजकीय आई.टी.आई. पांवटा साहिब के कार्यालय में करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!