टिटियाना में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 21 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन….
टिटियाना में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 21 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन….
15 अक्टूबर को सतौन में हाटी समुदाय की तरह से गृहमंत्री अमित शाह का होगा भव्य स्वागत: बलदेव तोमर
शिलाई की जनता ने जो मांगा मुख्यमंत्री ने वो दिया….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिटियाना पंचायत में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के जनसंपर्क अभियान के दौरान 21 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है साथ ही बलदेव तोमर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण भी किया।

सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का टिटियाना पंचायत में जनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बलदेव तोमर का ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र को अपने सराज क्षेत्र की तरह समझा जितना विकास मुख्यमंत्री ने सराज क्षेत्र में किया उससे ज्यादा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में किया है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 50 साल तक एक ही परिवार का राज रहा तथा गिरिपार क्षेत्र के हाटी मुद्दे को जनजातीय घोषित करवाने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई और जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर दिया उसके बाद कांग्रेस के नेता हमारे क्षेत्र में समाज को बांटने का काम कर राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पंचायत में 15 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है जिसमें हाटी समुदाय के हजारों लोगों अभिनंदन करेंगे। बलदेव तोमर ने कहा कि 2017 में चुनाव हारने के बावजूद भी हमने अपने क्षेत्र के लोगों की पीढ़ा समझी और गांव गांव में विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि पहले हमारे लोगों को काम करवाने के लिए पांवटा साहिब जाना पड़ता था लेकिन हमने एसडीएम कार्यालय, विधुत सब डिवीजन, बीएमओ कार्यालय कफोटा में तथा बीडीओ कार्यालय तिलौरधार में खोलकर दिया। इसके इलावा सतौन में आईटीआई, डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोला है। जिससे अब बच्चों को घार द्वारा ही शिक्षा मिलेगी।
इस दौरान बलदेव तोमर ने टिटियाना पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। इससे पहले टिटियाना क्षेत्र के लोगों को उपचार करवाने कफोटा जाना पड़ता था और अब घरद्धार ही उपचार मिलेगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान टिटियाना पंचायत के 21 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। बलदेव तोमर ने सभी को मालाऐं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर लायक राम शास्त्री, बस्ती राम, गुमान वर्मा, अतर नेगी, शिवानंद शर्मा, बलबीर, जगत सिंह, रमेश, परमानंद, जयसिंह, कंठी राम, रमेश, उदयराम शर्मा, जोगी राम शर्मा, लायक राम, रमेश शर्मा,ज्ञान शर्मा, पूर्ण उदय राम आदि लोग मौजूद थे।
